Site icon DevKeDilSe

लगता है उसके आज, जुल्फे अपनी खोली है।

Advertisements

मौसम तो गर्मी का है, पर ये सर्द हवाएं कैसी है,
लगता है उसके आज, जुल्फे अपनी खोली है।

चांद को ढूंढा आसमां में, आंख मिचौली खेली है,
उसके नूर से मेरे जहां में, रोशनी कैसी फैली है।

ना फूल है यहां, ना बगिया, कैसे खुशबू ये फैली है,
उसकी सौंधी सोंधी सुगंध से, मेरी बगिया महकी है।

ना सोचा कुछ, ना पड़ पाया, फिर कैसे नज़्म ये निकली है,
उसकी सूरत बस सोच सोच कर, हाथो ने कविता ये लिख दी है।।

देव

Exit mobile version