Site icon DevKeDilSe

जिन्दगी को जो, नहीं जानते

Advertisements

मरने की बात, करते है वो,
जिन्दगी को जो, नहीं जानते,
गम और खुशी, तो पूरक है,
करना खुद पर यकीं, नहीं जानते।

दिन है तो रात, होनी ही है,
रात गुजरेगी जरूर, दिन आयेगा,
बैचैन क्यूं, तू है यार मेरे,
वक्त बदलेगा, वक्त आयेगा।

जो नहीं मिला, वो ना था तेरा,
है जो तेरा, वो तू पायेगा,
इंसा क्या, पायेगा तू खुदा को,
गर शिद्दत से तू खुद चाहेगा।।

देव

26/08/2020, 1:41 pm

Exit mobile version