Random thoughts Mar 2020

[09/03, 4:32 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: वो लोग तो हर बात पर इल्ज़ाम देंगे,
अरमान लिखते, और मिटाते भी, जो खुद है।

देव
[09/03, 6:48 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: चांद भी आज कुछ ज्यादा इतरा रहा है,
लगता है, उनसे मिलकर आ रहा है।।

देव
[09/03, 9:00 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: नए रंग लगाने है तो,
पहले, रंग उतार लो,
मिटा कर नफरतें दिल की,
थोड़ा खुद को निखार लो।।

देव
[09/03, 9:03 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: खोने के डर से, जो पाया है,
उसे ना भूल जाना,
दोस्त है, कुछ खट्टी मीठी बाते,
तो दस्तूर है।।

देव
[09/03, 9:03 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: खोने के डर से, जो पाया है,
उसे ना भूल जाना,
दोस्ती में, कुछ खट्टी मीठी बाते,
तो दस्तूर है।।

देव
[10/03, 12:28 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: लोग कहते है, बेफिक्र हो गया मैं,
कैसे बताऊं, तुम जो मिल गई हो।।

देव
[10/03, 12:35 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: चांद से नजर हटती तो चांद दिखता।।

[10/03, 7:55 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: इल्ज़ाम लगाना बड़ा आसान होता है,
पर एक बार मेरी सलाह मान लेना,
एक बार पहले आइने में देख लेना।।

देव
[10/03, 8:36 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: महफ़िल में तेरा होना भी,
मुकद्दर ही तो है।।

देव
[11/03, 11:05 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: तू सोचती रहेगी,
तुझे पता भी ना चलेगा,
आज नहीं तो कल,
तेरे सपनों में तुझे मिलूंगा।।

देव
[11/03, 11:05 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: तू सोचती रहेगी,
तुझे पता भी ना चलेगा,
आज नहीं तो कल,
तेरे सपनों में मिलूंगा।।

देव
[11/03, 11:06 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: मैं सपना नहीं, जो तू भूल जाए।।

देव
[12/03, 4:08 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: गमों की सोच तू कम कर,
ना बर्बाद खुद को कर।
खुशी छोटी भले ही हो,
बड़ा जश्न तू मना।

[12/03, 6:58 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: उनसे मिलना भी, बस तब ही ना हुआ,
जब हमें उनकी, जरूरत थी।।

देव
[12/03, 10:43 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: जानकर अनजान बनें रहना है,
तेरी बातो में, खामोश रहना है,
सजा भी क्या दी है, तुमने मुझे,
सामने हो तुम, नहीं देखना है,

देव
[12/03, 12:18 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: कौन कहता है, दीपक तले अंधेरा होता है,
वो उसकी तपिश से सुकून देने वाली छाया भी तो है।।

देव
[13/03, 12:09 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: ऐसी भी क्या नफ़रत, वो करते है,
कि याद भी हमें ही करते है।।
देव
[15/03, 11:02 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: मुद्दत से तेरा होने की, जुस्तजू की है,
खुदा की आज मैंने इबादत की है।

देव
[16/03, 10:29 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: अकीदतमंद से ख्वाहिश पूछ,
खुदा खुद मुश्किल में है,
जो मूरत, उसके मंदिर में थी,
वही मेरे दिल में है।।

देव
[17/03, 12:19 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: वो बातें तो बहुत कर लेते है,
बस कहने से डरते है।

देव
[17/03, 8:12 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: होश ना उसे है, ना मुझे है,
मैं उसमे खोया हूं, वो खुद में।।

देव
[17/03, 8:26 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: ए खुदा, गर बनाना ही है,
तो मुझको दे वो हवा बना,
हर लब्ज़ में, आवाज बन निकलूं,
हर सांस में, उसमे हो जाऊं समा।।

देव
[17/03, 10:50 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: रात स्याह है तो क्या,
तेरी रोशनी काफी है,
जिंदगी के अंधेरों में,
तेरा दीदार काफी है।

देव
[19/03, 6:23 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: ढूंढोगे, तो हर लब्ज़ में इश्क़ दिखेगा,
और हर बात में नफ़रत।।

देव
[20/03, 9:27 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: तलाश तो हर किसी को है,
कोई पाकर भी ढूंढ रहा है,
कोई बेमक़सद ढूंढ रहा है,

देव
[20/03, 4:27 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: तेरी मोहब्बत, कुछ मुझे भी सीखा गई,
वरना, यूं फिरता था, दर ब दर अनजान सा।।

देव
[20/03, 4:28 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: ये इश्क़, कुछ मुझे भी सीखा गया,
वरना, यूं ही फिरता था,
दर ब दर अनजान राहों पर।।

देव
[20/03, 4:31 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: उसे फिक्र भी है, और वो बोलती भी नहीं,
बेसब्र भी है, और टटोलती भी नहीं।।

देव
[21/03, 7:16 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: अल्फाजों से अश्क छिपाते है,
वो अक्सर, बेवजह मुस्कुराते है।।

देव
[21/03, 7:17 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: हुस्न है ही, बेमिसाल तेरा,
मिसाल देकर, क्यूं तौहीन करें।

देव
[22/03, 11:04 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: तेरी हर बात, मुझे याद आती है,
जब भी होता हू तन्हा,
मेरे जेहन में, तू गुनगुनाती है,

देव
[22/03, 11:47 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: दिल में जो है, बस कह डालो,
वक़्त कब बदल जाए, क्या पता।।

देव
[22/03, 11:48 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: रोकर क्यूं, उसके जज्बातों को बहाती है,
इश्क़ है तो ज़रा, तो मुस्कुराते रहो।।

देव
[22/03, 11:48 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: मंजिल की तलाश, थी है कहां, कभी हमें,
जब तू मिली, तो रास्ते अनजान थे।।

देव
[25/03, 11:21 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: मोहब्बत में तजुर्बा नहीं,
जज्बात देखे जाते है,
बदलता कौन नहीं, पल में,
राजे भी रंक बन जाते है।।

देव
[25/03, 11:21 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: बेवफ़ाई वही झेलते है,
जो वफा की उम्मीद रखते है,
बड़े मासूम है वो जो,
उम्मीद पे मोहब्बत करते है।।

देव
[25/03, 11:21 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: जरा नजरो से कह दो, पलको में छिप जाए,
इश्क़ है सच्चा, करीब दिल अपने पायेगा।।

देव
[25/03, 11:26 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: इंकार और इकरार, कोई नहीं है तकरार,
बस एक न को हटाना है,
अभी भी वक़्त है,
पीकर नहीं बहक जाना है।।

देव
[25/03, 11:26 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: बेसब्र सी प्यास में, दो बूंद तेरा इश्क़,
घनी अंधेरी रात में, एक लौ तेरा इश्क़
[25/03, 11:51 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: दिल का रिश्ता है,
दिलो को बंधने दो,
दूरियां तो बस इम्तेहान है,
इश्क़ बढ़ने दो।।

देव
[25/03, 11:52 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: मुझसे ना करना इश्क़, बस रुसवाई मिलेगी,
मेरे दिल है बसर उसका बस, तुम्हे जगह कहा मिलेगी।।

देव
[25/03, 11:52 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: उसकी दलीलें कहा सुनी,
बहाने कहा, कहती है वो,
इसी कशमकश में हूं आज भी,
चुप क्यूं रहती है वो।।

देव
[25/03, 11:52 am] Dev… Devkedilkibaat.Com: तुम आवाज हो, लब्ज़ हम है,
तुम सुर हो, और साज हम है,
मेरे बिन तू , तेरे बिन अधूरा हूं मैं,
तेरा साथ है, तभी तो पूरा हूं मैं।।

देव
[27/03, 8:08 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: याद तो उन्हें भी आती ही होगी अक्सर,
बस हम बोल देते है, और वो चुप है रहते।।

देव
[27/03, 8:08 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com: अक्सर, उनसे पूछ ही लेते है, हाल उनका,
और वो ठीक है लिख कर, सवाल हजार देती है।

देव

Leave a Reply