Site icon DevKeDilSe

अब क्या करें, यू ही, बैठे है हम

Advertisements

छोड़ गया, मझधार में, ओ रे सनम
अब क्या करें, यू ही, बैठे है हम।

अश्क लिए आंखो में, सोचू तुम्हे,
महसूस करती हूं, हर सांस में,
सांसे छीन कर मेरी, ले गया सनम,
अब क्या करें, यू ही, बैठे है हम।

नाम तेरा, हर पल, जुबा पर मेरी,
दिल है मेरा, मगर धड़कन तेरी,
रूह तुझ संग गई, जिस्म रह गया सनम,
अब क्या करें, यू ही, बैठे है हम।

छोड़ गया, मझधार में, ओ रे सनम
अब क्या करें, यू ही, बैठे है हम।


देव

7june 2020

Exit mobile version