Site icon DevKeDilSe

हर कोने में, यारो का, है बसेरा

Advertisements

तुम हो ना, साथ मेरे, साथ तेरे, मैं हूं ना,
कुछ पल, खुशी के, हसीं के, गुज़र लो ना,

तन्हा, कौन कहता है, मैं हूं ना, तुम हो ना,
रिश्ता, दोस्ती का, कुछ कम नहीं ना,

कौन कहता है, सफर में हमसफ़र चाहिए,
साथ यार है, तो बस इक, सफर चाहिए,

दिल है, और दिल भरा है मेरा,
हर कोने में, यारो का, है बसेरा।।

देव

Exit mobile version