Random Thoughts

[24/07, 7:43 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

कहां है जिंदगी, ढूंढा हर जगह,
तलाश भी तेरे आगोश में, ख़तम हुई मेरी।।

देव
[24/07, 7:45 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

अल्फ़ाज़ तेरे, घर कर गए,
जेहन में मेरे यूं,
तू हो कहीं, पर है यही,
कहीं करीब मेरे।।

देव
[28/07, 11:05 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:

Sometimes co-incidentaly,
life takes us to unexpected route,
what we love most,
but there is no exit,
except a u-turn.
Still, enjoy it..

Dev
[28/07, 11:14 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:

चंद लम्हों की मेहमान, बची जिंदगी हो जब,
चंद लम्हे तेरे इश्क़ में, गुज़र जाए तो, क्या बात हो।

देव
[28/07, 11:16 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:

तकल्लुफ ना करो तुम, याद करने का जरा मुझे,
मैं बेतकल्लुफ़ है, जेहन में, तेरे मौजूद हूं हर पल।।

देव
[28/07, 12:40 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

बेशक वो अजीज है मेरे,
वक़्त ए गुफ्तगू नहीं मिलता।।

देव
[28/07, 8:17 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

अब कहा दरख्तो के नीचे मुलाक़ात होती है,
मोहब्बत में भी अब, मोबाइल की दरकार होती है।।
[29/07, 10:32 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:

भूल जाने की हर कोशिश…… तुझे
ले आई, और करीब…… मुझे।
देव
[29/07, 10:33 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:

सोचता हूं, भूल जाऊं… तुझे,
हर वक़्त याद करके…. तुझे।।

देव
[29/07, 10:35 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:

मेरी किताब से हर पन्ने पर,
लिखवा कर नाम, खुद का,
कहते है, जाया ना करो,
स्याही मुझ पर।।

देव
[29/07, 2:34 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

हर अल्फ़ाज़ में शामिल हो, तुम अ बनकर,
अहा या आह सब, अधूरा है बिन तेरे मेरा।।

देव
[29/07, 4:32 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

पर्दे में से आती नजर, निगाहें तेरी,
बता रही है, मुझे पूरी, कहानी तेरी,
कुछ अधूरी सी है, जिंदगानी तेरी,
खुदाया, पूरी करे, हर तमन्ना तेरी।।

देव
[29/07, 9:30 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

नहीं जानता, क्या है कहते,
दो पलो के रिक्त स्थान को,
मगर, बस यादें है तेरी,
जो भरती है, मेरे, उस अंतराल को।।

देव
[29/07, 9:35 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

जरूरी नहीं, कि मिले हम,
हर किस्से, हर बयान में,
मगर, यकीं है, होगा जिक्र,
हमारा, किसी दास्तान में।।

देव
[03/08, 12:21 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:

उसने पूछा, क्या कभी खुदा का नाम भी है लेता,
मैंने कहा, हां, अक्सर उदास चेहरों को हूं, हंसा देता।।

देव
[03/08, 10:26 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

कुछ इस तरह, वो सफ़र खत्म हुआ,
वो बिन मुड़े, चलते चले गए,
और हम, क़दमों के निशा, सम्हालते रह गए।।

देव
[04/08, 12:12 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

अब सोचता कम हूं, जीता ज्यादा,
किया है, खुद से, यही एक वादा।।

देव
[04/08, 12:13 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

अल्फाजं कम पड़ने लगे है, लगता है,
दूर किसी से, बहुत होने लगे है।।

देव
[04/08, 12:16 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

बेकदर, ना वो कभी थे, ना बेहया हम कभी,
जाने क्यूं, बेनाम वो भी है, बदनाम हम भी।।

देव
[04/08, 1:38 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

गुरूर ब्रह्मा गुरूर विष्णु,
गुरु देवो महेश्वरा,
गुरु साक्षात परब्रह्म,
तस्मै श्री गुरुवे नमः
[04/08, 9:53 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

उसके मयखाने में तो शराब, अब भी बाकी है,
हम ही नहीं जाते,
अब नशा जिंदगी में आने लगा है।।

देव
[06/08, 10:50 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

क्या दुनिया से सुनी अनसुनी बांतो को,
तोलने टटोलने में, वक़्त जाया करती हो,
इक बार, अपने दिल से ही पूछा होता,
पता चलता, तुम क्यूं इतना मुझे सोचती हो।।

देव
[07/08, 9:20 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

तुम भी चुप रही, मैं भी कुछ ना बोला,
बहुत कुछ ले गया, वो वक़्त जिंदगी का।

देव
[10/08, 10:22 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

उसकी खामोशियां भी बहुत कुछ कह जाती है,
यूं ही नहीं, तस्वीर उसकी, देखता हूं हर पल।।

देव
[10/08, 10:28 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

कैसे मान लूं, मोहब्बत नहीं है उन्हें हमसे,
वो खास मानती है, और कुछ कहती भी नहीं।।

देव
[11/08, 12:41 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

हां, गुजर गए कुछ साल, यू ही,
मगर, जिंदगी बाकी है, जीयूंगा,
इतना भी नहीं टूटा हूं, तेरे गम में,
कि जाम भर कर, शराब पियूंगा।।

देव
[11/08, 12:49 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

मैं तो तब ही निकल गया था आगे,
बाहों में किसी और के, देखा था तुझको,
मेरा इश्क़ इतना भी कमजोर नहीं,
कि जिंदगी तेरी यादों में, गुजार दूंगा।

देव
[12/08, 8:12 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:

मेरे ख़्वाबों के रंगों को, पंखों पर उतार अपने,
उड़ चली है तितली सी, पूरे करने अपने सपने।।

देव
[12/08, 10:30 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

आसान नहीं है, दूर तुझसे, यू हो पाना,
ना तेरे पास आने का, जरिया है नसीब हुआ हमे।।

देव
[12/08, 10:30 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:

आसान नहीं है, दूर तुझसे, यू हो पाना,
ना तेरे पास आने का, जरिया नसीब हुआ हमे।।

देव

9 thoughts on “Random Thoughts

Leave a Reply