कहीं है बातें, कहीं अफसाने है,
जहा देखो, बिखरे कई फंसाने है,
बेसब्र सी जिन्दगी, दौड़ी जा रही है,
छूट गए पीछे, जो रहे बेचारे है।
खोई है यारी, खोई प्यार की बातें है,
इश्क़ के नाम पर, करते झूठी बातें है,
यकीं करे, तो करे किस पर,
हर चेहरे के पीछे, छिपे चेहरे अनजाने है।
देव
10/11/2020, 9:43 pm