विकल्प की तलाश

मौका, मौके तो बहुत मिलते हैं,

मगर, अक्सर विकल्प की तलाश,

में सब रहते हैं।

और विकल्प की तलाश,

ना खत्म होती हैं,

और ख्वाहिशों की फेरहिस्त,

बदलती रहती हैं।

यूं नहीं कि, इंसान बदल जाता है,

बस, एक मौका मिलता है,

मंजूर किए बिना उसे,

दूसरे मौके की तलाश में लग जाता हैं।

काश! सब आज में जी पाते,

और भविष्य की तलाश में,

जो है, वो ना खो पाते।।

देव 04/03/2021, 1:09 am

Leave a Reply