तुझसे इश्क़ में, मुझे इश्क़ सीखा दिया,
खुदा से मिलने का, इक रास्ता बता दिया।
तेरे करीब ना सही, तेरे पास के वो पल,
उम्र भर तेरे करीब होने का, अहसास दिया।
यादों में मेरी कायम है, ख्याल बन कर तू,
बन्द आंखो को मेरी, तूने एक जज्बा दिया।
लोग कहते है, मोहब्बत नहीं होती है यहां,
मुझसे पूछे इश्क़, बस इश्क़ फैला है यहाँ।
देव
22/10/2020, 4:23 pm