बढ़ते बढ़ते, कुछ कदम,रुक जाना, चाहिए कभी, पूछते पूछते, कुछ सवाल,थम जाना, चाहिए कभी, वक़्त को भी, थोड़ा वक़्त,देदो जरा, तुम कभी, शाम अपनी, छत पर गुजारो,निहारो नजारे, तुम कभी, उम्र गुज़र, रही है यूं ही,सांसों को गिन लो, तुम कभी, आवाज दिल भी, दे रहा है,दिल की भी सुन लो, तुम कभी।। देव
Month: June 2020
चल यार, आज कुछ नया करते है
एक नया रास्ता, नई मंजिल चुनते है,चल यार, आज कुछ नया करते है, बहुत भटक लिए, अनजान राहों पर,अपने से बेगाने, इंसानों से, जरा दूर चलते है,चल यार, आज कुछ नया करते है, इंतेज़ार, एक हद तक, करती है जिंदगी भी,जिन्हे ऐतबार नहीं, उनके लिए नहीं रुकते है,चल यार, आज कुछ नया करते है।। देव … Continue reading चल यार, आज कुछ नया करते है
चल यार, आज कुछ नया करते है
एक नया रास्ता, नई मंजिल चुनते है,चल यार, आज कुछ नया करते है, बहुत भटक लिए, अनजान राहों पर,अपने से बेगाने, इंसानों से, जरा दूर चलते है,चल यार, आज कुछ नया करते है, इंतेज़ार, एक हद तक, करती है जिंदगी भी,जिन्हे ऐतबार नहीं, उनके लिए नहीं रुकते है,चल यार, आज कुछ नया करते है।। देव
चांद भी कुछ, उसकी तरह, लुका छिपी खेल रहा है
चांद भी कुछ, उसकी तरह,लुका छिपी खेल रहा है,कभी चांदनी से अपनी, मुझे,नहला रहा है,कभी, बादलों के पर्दे,के पीछे छिप, बहला रहा है, मैं भी, थोड़ा ढीठ हूं,जब वो सामने आता है,तो एकटक निहारता हूं,और जब नहीं दिखता, तोएक नजर भर देखने की,दुआ मांगता हूं।। देव 5 June 2020
बादल बरस तो गए
बादल बरस तो गए,मगर उड़ते भी गए,और मैंने कुछ कर डाला,इन बादलों पे कुछ लिख डाला, संदेश, मेरे यार को,कुछ दुआएं भी भेजी है,उसकी ख्वाहिशों का एक बंडल,लटका कर, यूं बूंदों में,जो बरसने को बेताब हैं,मगर, उन्हें भी किसी का,इंतेज़ार है, लिपटा कर, मेरे जज्बातों को,बरसेंगी, मेरे यार पर,कुछ खुशियां, कुछ अफसाने,बताएंगी, लौट कर आने … Continue reading बादल बरस तो गए
ये तो वही सब्जी वाली आंटी हैं
This is what came to my thought last night, based on a lady used to come to our colony to sell vegetables, from a village around fourteen km away…. बात तो पुरानी है,मगर लगा जरूरी बतानी है,फिर उसी गांव में गया था,जहां सालो मेरी मां ने काम किया था,अचानक एक घर की ड्योढ़ी से,एक चेहरा … Continue reading ये तो वही सब्जी वाली आंटी हैं
ना इकरार किया, ना ऐतबार किया
ना इकरार किया,ना ऐतबार किया,मेरे हर जवाब पर, उसने,एक और सवाल किया, हकीकत कहते रहे हम,नसीहत देते रहे वो,बस, कुछ पल बात करी,लंबा अंतराल दिया, गलत ना वो थी कभी, औरशायद, गलत मैं भी ना था,दोनों ने अपनी समझ का,ना सही इस्तेमाल किया।। देव
जिंदगी है, पल को मिली थी
वो फिर से चल पड़ी,उसी राह पर, जोकभी पीछे छोड़ आईं थी,तन्हा थी अब तक,अब महफ़िल में उसकी,फिर से, जवानी छाई है,कह रही थी, कब तक,रहूंगी में यूं तन्हा,मेरे भी सपने थे कुछ,कुछ थी मेरी भी ख्वाहिशें,चंद पूरी हुई, मगरना रास्ते मेरे थे, ना मंजिले,बाकी, बस रह गई,कुछ ओस बन कर उड़ गई,कुछ बर्फ सी … Continue reading जिंदगी है, पल को मिली थी
है पास मेरे, मगर, दूर बहुत रहती है।
नज़रे जो बयां करती है, वहीमुस्कान कहती है,लब है, जो बंद है, मगरबोलते है बहुत कुछ,तेरी तस्वीर भी, तेरी तरह,बर्ताव करती है,है पास मेरे, मगर,दूर बहुत रहती है।।देव 2 june 2020
जरा दिल पर भी, यकीं कर
मेरे कहने पे ना जा,वो कर जो, तेरा दिल कहे,अपनी जिंदगी, तूअपनी तरह जीले। जमाना तो यूं ही,बनाता है किस्से,मगर ये भी नहीं कहता,तू मुझ पर यकीं कर। जद्दोजहद, दिमाग और दिल में,चलती रहेगी ताउम्र,इश्क़ का लुत्फ लेना है तो,जरा दिल पर भी, यकीं कर।। देव 2 june 2020
थाम लू, जिंदगी भर को
वक़्त गुजरता जा रहा है,पर साथ नहीं मिलता,थाम लू, जिंदगी भर को,वो हाथ नहीं मिलता।। अब तो आदत भी,तन्हाई की हो गई है,है तो बहुत, मगर,कोई पास नहीं मिलता। रातें भी , आंखों ही,आंखो में, निकल जाती है,नींद तो आती है अक्सर,मगर ख्वाब नहीं दिखता। थाम लू, जिंदगी भर को,वो हाथ नहीं मिलता।। देव 2 … Continue reading थाम लू, जिंदगी भर को
ना वो बोले हां, ना, ना बोले
दरवाजे बंद रखे, या खोल दें,जिरह कुछ इस तरह हुई,वो खड़े भी है, मगरखटखटाहट भी ना हुई। बेतरतीब सी जिंदगी को,सवाराने में लग गया कोई,आइना जिसको था समझा,नजर से दूर, थे वो भी। खुदा ने दिल तो दिया उसको,और मोहब्बत, भी दिल में थी उनके,कश्म ए कश, जेहन की यूं थी कुछ,ना वो बोले हां, … Continue reading ना वो बोले हां, ना, ना बोले
मेरी ख्वाहिश, मेरा अहसास है तू
दूर होकर भी, कितनी पास है तू,मेरी ख्वाहिश, मेरा अहसास है तू, तुझको मुझमें, महसूस करता हूं,हर सांस में, तेरा आभास करता हूं,मेरे चेहरे की, मुस्कान है तूमेरी ख्वाहिश, मेरा अहसास है तू, कुछ पल ही सही, पलकें जब बंद करता हूं,पल में बस तेरा, दीदार करता हूं,मेरे जीवन का, प्यार सा ख्वाब है तू,मेरी … Continue reading मेरी ख्वाहिश, मेरा अहसास है तू