तेरी नजरें, देख कर मुझको, खिल जाती है,
पल में कह देती है, तू कितना मुझे चाहती है।
कैसे छिपाएगी, तू मुझको जमाने से,
साथ में मेरे, तू इतना, इतराती है।
मुस्कुरा देती है, अक्सर, मुझे सोचकर तू,
यूं ही नहीं सखियां, तुझ पर हंस जाती है।
जेहन से नाम मेरा, लबों पर ना आ जाए कहीं,
सोच कर यूं ही नहीं, तू घबराती है।
सच कहा है, मोहब्बत बेखौफ बना देती है,
भरी महफिल में, तेरी नज़रे, मुझसे बतियाती है।
देव
18/08/2020, 3:37 pm