मोहब्बत के किस्से

तुम कहती हो,लोग मोहब्बतों के मेरे,किस्से सुनाते है,काश! तुम देख पाती,हम जब पलकें झुकाते है,नजर बस आप आते है।देव17/02/2021, 11:14 am

नई आशाएं जागेंगी!

माना मायूस हो, मगर निराश नहीं होना,जिन्दगी है, लगा रहता है, पाना और खोना।अभी पतझड़ है, तो क्या, फिर बहार आएगी,नई आशाएं जागेंगी, चेहरे पर मुस्कान छाएगी।मशालें है जहां, तो दिल भी तो जलेंगे,सुबह फिर से होगी, चमन फिर से खिलेंगे।देव17/02/2021, 9:54 am

हे माँ, थोड़ा ध्यान दे दे,

हे माँ, थोड़ा ध्यान दे दे,ज्ञान का मुझे, वरदान दे दे।श्वेत हार, श्वेत वस्त्र,श्वेत तेरा पद्मासन,वीना है सजाए हाथ में,वेदों को कर के धारण,मुझको गीता, वेद का,सार दे दे,हे माँ…भटक रहा हूंँ, जीवन के,अंतराल में,कब से खड़ा हूंँ, मैं तेरे,इंतजार में,अपना थोड़ा सा अंश,मेरे नाम कर दे,हे माँ…..ना धन, ना माया,ना काया की जिज्ञासा,करना है … Continue reading हे माँ, थोड़ा ध्यान दे दे,

एक चांद

सितारों ने इतरा कर कहा,ये रात, कुछ ज्यादा हसीन है,एक चांद अंबर पर,एक चांद धरती पर कहीं है।देव16/02/2021, 12:37 pm

अधूरे।।

कुछ अदब मे रह गए,कुछ इश्क़ मे कह गए,लिखे कुछ लब्ज़ मैंने,और कुछ अधूरे रह गए।।देव15/02/2021, 6:47 pm

जिन्दगी के, कुछ लम्हे चाहिए।

ज्यादा नहीं, बस थोड़ा सा चाहिए,तेरी जिन्दगी के, कुछ लम्हे चाहिए।जब कभी, तू बैठे, हाथ में ले चाय की प्याली,अक्सर ख्याल, मेरा भी आना चाहिए। जानता हूं, तेरे खयालात, कुछ अलग है,मुझसे ज्यादा, तुझे किसी और की, जरूरत है,बस तेरी खुशी की दुआ मांगता हूं,तेरे सपनो को, सच होते देखना चाहता हूं। लोग यूं ही, … Continue reading जिन्दगी के, कुछ लम्हे चाहिए।

राधा कृष्ण है, कृष्ण ही राधा

तुम संग नहीं माना,पर मुझमें समाहित हो,मेरे अंतर्मन की,तुम ही रानी हो।मैं कृष्ण हूंँ, तुम हो राधा,तुम मेरी दीवानी हो,तुम कृष्ण, मैं हूंँ राधा,मैं तेरी मस्तानी हूंँ।तुझमें मुझमें, मुझमें तुझमें,बस प्रेम ही है अपने जीवन में।राधा कृष्ण है, कृष्ण ही राधाप्रेम, प्रेम है, नहीं कोई बंधन।देव13/02/2021, 7:43 pm

friendship

It all about friendship,You offered to me,That is the best thing,Happaned to me,Though, i like you,But that is not enough,Still you smiled,When i was rough,Yes, i love you,And you dont love me,Will keep memories lifelong,The moment, You hug me.Dev

तुमसे..मोहब्बत हो गई है।

मेरी सांसों, को तेरी..आदत..हो गई हैमुझे तुमसे.. हाँ तुमसे..मोहब्बत हो गई है,मेरी धड़कनों को तेरी.. आरजू..हो गई है,मुझे तुमसे.. हाँ तुमसे..मोहब्बत हो गई है।तेरी..याद में.. गुजरता.. हर एक लम्हा,तेरे..नाम का..पढ़ता..हूंँ मैं कलमा,मेरी हर इबादत, तेरे नाम.. हो गई हैमुझे तुमसे.. हाँ तुमसे..मोहब्बत हो गई है।तेरी.. ख्वाहिशें…, मेरा.. ख्वाब हैतेरी..मुस्कुराहट.. मेरा अरमान है,मेरी..जिन्दगी.. तेरे नाम, हो … Continue reading तुमसे..मोहब्बत हो गई है।

विश्वास है!

जब प्यार है, तो विश्वास है,जब विश्वास है, तो वादा क्यूं।और वादा है, तो मजबूरी भी है,जो मजबूर हो, वो प्यार क्यूं।।देव 11/02/2021, 11:45 pm

खुशियाँ

कभी पास आती सी, कभी बहुत दूर दिखती है,खुशियाँ अक्सर दिख कर, क्यूं मुंह फेर लेती है,फिर ढूंढता हूंँ यही कहीं, अपने मे फिर से,रहती है खुद में कहीं, बस छिपी रहती है।देव11/02/2021, 5:11 pm

मैं इंसान हूंँ, जमीं वाला

उसके हर गम, हर खुशी में, मैं शामिल हूंँ,मगर जब आंख मेरी, भर आए, मैं तन्हा क्यूं हूंँ।हाल ए दिल जानते है उनका,खबर हर पल की रखते है,आंसू जब बहते है मेरे,उन्हे ना पाऊं, होता क्यूं है।वो फरिश्ता है, मैं इंसान हूंँ, जमीं वाला,मेरे जों खवाब है, उनकी जिन्दगी का लम्हा है,उनकी खुशियों का जश्न … Continue reading मैं इंसान हूंँ, जमीं वाला

खुश रहने का, रहस्य।।

एक हाथ में लाठी, औरकमर पर बच्चा लिए खड़ा था,वो अपने वर्तमान औरभविष्य साथ लिए चला था।बाल उलझे, पावों से चप्पल नदारदबदन पर बस चंद कपड़े थे,मगर चेहरे पर मुस्कान,और हौसले उसके बड़े थे।शायद, पेट आज भी, आधा ही भरा था,बच्चा उसका कुछ कमजोर लग रहा था,मगर शिकन एक नहीं थी,जिंदा है, आज का दिन … Continue reading खुश रहने का, रहस्य।।