क्षण भंगुर से जीवन को, जीना हर क्षण है,
पल पल बीते जाए तो क्या, जीना हर पल है।
खौफ जदा बैठा है इंसा, डर का ये पल है,
पल पल मारने से अच्छा, जीना दो पल है,
पल पल बीते जाए तो क्या, जीना हर पल है।
जिनको प्यार किया हर पल, क्यूं है उनसे दूरी,
पास अगर है प्यार हमारा , दो पल में जीवन है।
पल पल बीते जाए तो क्या, जीना हर पल है।
देव
13 जुलाई 2020